सीतापुर-अनूप पाण्डेय:NOI।
उत्तरप्रदेश सीतापुर। सोमवार को जनप्रिय नेता संजीव गुप्ता टिंचू ने पूर्णागिरि नगर, शिवपुरी, नई बस्ती, होली नगर का भ्रमण करते हुए लोगों से कहा कि आप लोगो के आशीर्वाद से में नगर पालिका का अध्यक्ष बना तो आप लोगो को मुलभूति सुविधाओं के लिए भटकना नही पड़ेगा। आज मैं देख रहा हूँ कि पूरा नगर गन्दगी से पटा पड़ा है और नाली नालो की सफाई नही होती है।
उन्होंने कहा कि आपका भाई वा बेटा जिस दिन से नगर पालिका में कदम रखूगा, उसी दिन से नगर की बेहतर साफ सफाई का काम होगा। आप लोगों के मकानों के दाखिल खारिज को आसान बनाया जायेगा तथा पेयजल वा जलनिकासी को और बेहतर बनाया जायेगा। भ्रमण के दौरान संजीव गुप्ता ‘टिंचू’ जैसे ही मोहल्ला नईबस्ती पहुंचे, वहां पर महिलाओं ने उनकी आरती उतारकर रोली का टीका लगाते हुए विजयी होने का आर्शिवाद दिया।
जबकि स्थानी निवासियों ने टिंचू गुप्ता के समर्थकों को मीठा व चाय पिलाकर उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस बार लग रहा है कि कोई जनता का सेवक हमारे बीच आया है। वही नगर वासियो ने संजीव गुप्ता टिंचू के समर्थन में नारे भी लगाये गये। इस मौके पर उनके साथ सर्वेश पांडेय एडवोकेट, भारत प्रसाद, कृष्ण कुमार, उमेश मिश्रा, श्यामजी मिश्रा, डा0 गुप्ता, डा0 सीएस रस्तोगी, गौरव तिवारी, अंकित शुक्ला, राजकमल, आतिक अली, हर्षवर्धन सुशील किरतापुर, अनुराग सिंह अन्नू, अभिषेक चैरसिया, नीरज गुप्ता, सुनील मिश्रा, सन्दीप रस्तोगी, प्रहलाद गुप्ता, सैली अग्रवाल, मनोज शर्मा, अमित शुक्ला, मुन्ना राम, दिनेश शुक्ला, लंकेश समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उधर संजीव गुप्ता की धर्मपत्नी रुचि गुप्ता भ्रमण के दौरान लोगों के मध्य जाकर एक बार मौका व समर्थन मांगा। इस दौरान उनके साथ ममता गुप्ता, मधु गुप्ता, शिवम जायसवाल, सुमित यादव, संजय कुमार, उमा तिवारी समेत अन्य महिलाए मौजूद रहे।