28 C
Lucknow
Wednesday, February 5, 2025

10 लाख के जेवर के साथ चोरो ने चार CCTV कैमरे को भी उड़ाया

गाजियाबाद। पुलिसकर्मी चुनाव में व्यस्त है और चोर घर और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। बजरिया मार्केट में एक ज्वैलरी शॉप की छत उखाड़कर चोरों ने 10 लाख के जेवर उड़ा लिए। चोर चार सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी साथ ले गए हैं।

पीड़ित जीत सिंह राणा एफ ब्लॉक नेहरू नगर-3 में परिवार के साथ रहते हैं। वह रेलवे रोड बजरिया में राणा ज्वैलर्स नाम से ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह और उनका बेटा तरुण करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर गए थे।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस और व्यापार मंडल के लोगों को मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी शॉप की पहली मंजिल पर सहगल स्टूडियो है। चोर जीने के रास्ते पहले स्टूडियो पर पहुंचे और दीवार तोड़कर स्टूडियो में घुसे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें