28 C
Lucknow
Wednesday, February 5, 2025

तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर वोटिंग जारी, 11 बजे तक हुआ 25% मतदान |

लखनऊ, NOI| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। तीसरे चरण में 12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या दो करोड़ 41 लाख 99 हजार 448 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 10 लाख 37 हजार 265 है जबकि थर्ड जेन्डर की संख्या एक हजार 28 है।

– सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार स्वाति सिंह ने अपना वोट डाला।

– वोट डालने के बाद मुलायम सिंह यादव ने कहा, यूपी में विकास का काम हुआ है, अखिलेश फिर सीएम बनेंगे।

– सीतापुर में 100 वर्ष की कनीज़ फातिमा ने अपना वोट डाला।

– सैफई में सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने अपना वोट डाला। 

– भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव में वोट डाला।

– सुबह 11 बजे तक 24.19% मतदान हुआ।

– केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा ने लखनऊ में अपना वोट डाला।

– सुबह 11 बजे तक कनौज में 26.6%, सीतापुर में 29% और कानपुर में 20.68% मतदान।

– केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने लखनऊ में बूथ नंबर 149 पर अपना वोट डाला।

– उन्नाव में नव दंपत्ति ने अपना वोट डाला।

– वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कानपुर में बूथ नंबर 111 पर अपना वोट डाला।

– प्रतीक यादव ने सैफई में वोट डालने के बाद कहा, समाजवादी पार्टी में कोई विवाद नहीं है, सब एक साथ हैं। सपा-कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी।

– गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और भाजपा नेता पंकज सिंह ने लखनऊ में वोट डालने के बाद कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर है, बसपा और सपा दूसरे और तीसरे स्थान के लिए लड़ रही है।

– मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई मे वोट डालने के बाद कहा, हम दो चरणों के मतदान में आगे थे और मुझे विश्वास है तीसरे चरण में भी हम आगे रहेंगे। 

– गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वोट डालने के बाद कहा, भाजपा यूपी में पूर्ण बहुमत से जीत रही है।

– उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी टी वेंकटेश ने लखनऊ में अपना वोट डाला।

– उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के मतदान में सुबह 9 बजे तक 12% वोटिंग हुई।

– बाराबांकी में सुबह 9 बजे तक 11% वोटिंग हुई।

– उन्नाव में सुबह 9 बजे तक 8% वोटिंग हुई।

– मैनपुरी में सुबह 9 बजे तक 12% वोटिंग हुई।

– भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने लखनऊ में अपना वोट डाला|

– मायावती ने लखनऊ में वोट डालने के बाद कहा कि बीएसपी 300 सीटों के करीब जीतेगी।

– कनौज में सुबह 9 बजे तक 11.65% वोटिंग हुई।

– कानपुर में सुबह 9 बजे तक 7.71% वोटिंग हुई।

– सीतापुर में सुबह 9 बजे तक 11% मतदान हुआ।

– सबसे ज्यादा चार लाख 98 हजार 573 मतदाता सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं जबकि सबसे कम मतदाता सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं, जिनकी संख्या दो लाख 72 हजार 294 है।

– मतदान केन्द्रों की संख्या 16 हजार 671 है जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 25 हजार 607 है। कुल प्रत्याशियों की संख्या 826 है, जिनमें 105 महिला प्रत्याशी हैं।

– मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की सारी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थीं।  

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें