28 C
Lucknow
Tuesday, October 22, 2024

यूपी के कई जिलों में डेंगू का प्रकोप जारी, अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत

लखनऊ। देश के कोरोना संक्रमण के बीच 11 राज्यों में डेंगू के नए वैरिएंट की पहचान हुई है। जिस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त की है। लेकिन डेंगू अभी नियंत्रण में है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डाॅक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि यह वैरिएंट काफी खतरनाक है। जो यूपी के कई जिलों में अपना कहर बरपा रहे है। जिसमें फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, और अलीगढ़ शामिल है।

डेंगू से सोमवार को आगरा में दो, मैनपुरी और फिरोजाबाद में एक-एक मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद डेंगू से मरने वाली की संख्या 202 पहंुच गई है। सरकारी अस्पताल में सोमवार को 97 मरीज भर्ती कराए गए जबकि 89 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। एसएन अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 13 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें आगरा के छह, फिरोजाबाद के तीन, हाथरस, एटा और मैनपुरी का एक-एक मरीज शामिल है। वहीं अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और एटा में डेंगू के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें