28 C
Lucknow
Thursday, October 24, 2024

आजम के अपमान पर उबला आगरा

aagra

आगरा: अमेरिका में प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के साथ हुए दु‌र्व्यवहार पर आगरा उबल उठा। प्रबुद्ध नागरिकों ने बैठक कर घटना की निंदा की और भारत सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की। वहीं समाजवादी पार्टी नेताओं ने भी प्रदर्शन कर विरोध जताया।

प्रकरण के विरोध में रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की सभा हुई। सभा में कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य गजेंद्र शर्मा ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन द्वारा पूर्व में भी भारत के कई प्रमुख व्यक्तियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है। ऐसे में भारत सरकार को अमेरिका से अपने रिश्तों पर पुनर्विचार करना चाहिए। महावीर प्रसाद जैन और पूर्व विधायक अनुराग शुक्ला ने घटना की निंदा की और इसे असहनीय बताया। सभा को रईसुद्दीन, राहुल चतुर्वेदी, महेंद्र खंडेलवाल, हेमंत प्रजापित, प्रेमचंद जैन, डॉ. चंदनलाल पाराशर, प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार वशिष्ठ, मनोज तिवारी अािद ने भी संबोधित किया। इस दौरान रामनाथ गौतम, मोतीलाल जैलन, डॉ. एसएन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

वहीं समाजवादियों ने भारत की सीमा में चीन के अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अमेरिका की घटना की निंदा की। लोहिया के लोग फोरम के तहत ताज के नजदीक कुष्ठ आश्रम बैरियर पर चीन का झंडा जलाया। इस दौरान सपा के प्रदेश महासचिव डॉ. सीपी राय, पूर्व मेयर अंजुला माहौर, डॉ. गिरीश यादव, जिया जाफरी, हरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

उधर, होटल चाणक्य के सामने और राजपुर चुंगी पर अमेरिका का पुतला दहन किया गया। पुतला फूंकने वालों में रईसुद्दीन कुरैशी, आरिफ हाशमी, आफाक कुरैशी आदि शामिल थे। वहीं सपा दक्षिण विस की बैठक में राजेंद्र सिंह सिकरवार, विजय ठाकुर, संजय प्लेस में हुई बैठक में मनोज अग्रवाल, आशा खंडेलवाल आदि ने निंदा की।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें